सर्व हिन्दू समाज द्वारा सामूहिक साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव)
सर्व हिन्दू समाज द्वारा आयोजित साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ टीम द्वारा अनवरत प्रत्येक शनिवार को अलग अलग मंदिरों पर हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है सावन माह में 163 वा पाठ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, बर्फ फैक्ट्री के पीछे आदर्श कॉलोनी पर किया गया। किशोर राजपाल ने माधव गौ उपचार केंद्र गुलाबपुरा के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए गौसेवा महत्ता के बारे में बताया। उपचार केंद्र को गौ एम्बुलेंस हेतु सूरजकरण जांगिड, प्रवीण मेवाड़ा, राहुल ब्यावट, बालकराम वैष्णव, भगवती प्रसाद छिपा द्वारा सहयोग राशि समर्पित की गई। इस दौरान रामलाल वैष्णव, प्रेमनारायण शर्मा, मगना कुमावत, विनोद वैष्णव, मुरारी कुमावत, भंवर खारोल, श्यामसुंदर शर्मा, कन्हैया लाल सोनी, गोपाल लाल वैष्णव, सूरज करण लड्ढा, रतन लाल काबरा, लाल चंद मेवाड़ा, कमल शर्मा, शिव पोरवाल, सत्यनारायण प्रजापत, मुकेश कुमार शर्मा, नवनीत जांगिड सहित सैकड़ों की संख्या पुरुष और मातृशक्ति उपस्थित रही आने वाला 164 वा साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर गणेश कॉलोनी पर किया जायेगा।*
सर्व हिन्दू समाज द्वारा सामूहिक साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित।
Leave a comment
Leave a comment


