श्री गणेश मंदिर मे स्थित श्री भोलेनाथ का पंचामृत से किया जलाभिषेक।
===
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) पवित्र श्रावण मास दशमी रविवार के शुभ संयोग पर श्री सिद्ध गणेश मंदिर में विराजित श्री सिद्धेश्वर महादेव की प्रतिमा का पंचामृत,घृत, दुग्ध,दही शक्कर ,शहद,गन्ने का जूस,तेल, द्वारा रुद्राभिषेक जलाभिषेक किया व भोलेनाथ को पुष्प, बिल्वपत्र, आक, धतूरा, फूलों व फलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भोलेनाथ की आकर्षक झांकी सजाई
पुजारी पं.शंकर प्रसाद वैष्णव पं प्रकाश त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश जोशी
व श्री राम वैष्णव ने भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया व महाआरती की, भक्तों ने जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर कन्हैया लाल सोमाणी,अटलबिहारी वैष्णव, शिवम् ,पुष्पेन्द्र जोशी, रोहित, गोपाल, श्रीमती मंजू देवी, जया देवी, गार्गी देवी, सरला देवी, डिम्पल,राजकुमारी, सहित श्रृद्धालुओं ने महाकाल का जलाभिषेक किया।
श्री गणेश मंदिर मे स्थित श्री भोलेनाथ का पंचामृत से किया जलाभिषेक।
Leave a comment
Leave a comment


