*‼️राजस्थान के मुख्यमंत्री को दिल्ली से मिला अभयदान ! अब भजन लाल का खेल बेहतर और होगा आसान‼️*🙋♂️
_*उच्चाधिकारियों की गुटबाज़ी पर हो सकता है प्रहार!*_😳
_*तबादला सूचियों का मानसून सक्रिय!*_😇
*✒️सुरेन्द्र चतुर्वेदी*
*राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल को फ़िलहाल दिल्ली से अभय दान मिल गया है। अब उनकी सियासती सेहत चुस्त दुरुस्त बनी रहेगी। मेरी इस बात की तसदीक़ मेरे दिल्ली वाले पुख़्ता सूत्रों ने कर दी है। यूँ भी हाल ही देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर आकर उनके बरक़रार रखने का खुले आम इशारा दे दिया है। उन्होंने न केवल इशारा किया है बल्कि उनकी मज़बूती के लिए राज्य के बेक़ाबू हुए नौकर शाहों का फेर बदल करवा कर बहुत बड़ा काम कर दिया है।*👍
*दरअस्ल कुछ दिनों पहले अमित शाह ने भजनलाल को दिल्ली बुलाकर दिल की बात कड़वे इशारों से कह दी थी। राज्य भर की ख़बरों में उनको बदले जाने के क़यासों पर बात की थी। इस तरह की ख़बरों को अफ़वाह बताने के लिए उन्होंने सुनियोजित तरीके से भजन लाल को काम करने के निर्देश दिए थे।💁♂️*
*अमित शाह को उनके ख़ास सूत्रों ने यह समझा दिया था कि राज्य में कुछ उच्च अधिकारी गुट बनाकर मीडिया कर्मियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को कमज़ोर सिध्द करने का अभियान चलाए हुए हैं। ऐसे कुछ अधिकारियों की गुप्त लिस्ट भी उनके पास थी।*💯
*मुख्यमंत्री भजन लाल से ये अधिकारी इस लिए नाराज़ थे कि भजनलाल उनकी कार्यशैली पर पिछले कुछ समय से कड़ी नज़र रखे हुए थे और उनकी मनमानी को रोकने के सीधे निर्देश देने लगे थे। यही अधिकारी अपने पर होने वाले नियंत्रण पर नाराज़ थे और यह बात फैला रहे थे कि मुख्यमंत्री कमज़ोर हैं और इनका हटना तय है।*😱
*अमित शाह के पास यह भी पुख़्ता सूचना थी कि कौन से ताक़तवर राजनेता! अधिकारियों से मिलकर ये वातावरण बना रहे थे कि भजन लाल एक कमज़ोर मुख्यमंत्री हैं। पर्ची के नवाचार से पैदा हुए हैं। हर विषय में फेल हैं।*🤨
*अमित शाह ने भजन लाल को इस बार इसी लिए दिल्ली बुलाकर मज़बूती से बिना किसी दबाव में आये राजपाठ चलाने के निर्देश दे दिए थे। जिसका असर इस आई पी एस की तबादला सूची में देखने को भी मिला। संघ के दो चार ऐसे नाम भी इस सूची में नज़र आये जिनके लगाने हटाने की अनुशंसा संघ ने करी हुई थी। और उन अनुशंसा का असर कहीं दिखाई नहीं दिया ।*🤷♂️
*निरंकुश हुए पुलिस तंत्र पर ब्रेक लगाने के लिए अभी जो बम्पर लिस्ट निकाली गई है उससे पूरे राज्य को यह संकेत दे दिया है कि कोई मुख्यमंत्री की मज़बूती पर शक़ न करे। इस सूची के बाद अब पूरे ही व्यवस्था तंत्र में बदलाव लाने के लिए कई स्तर पर अधिकारियों की तबादला सूची ज़ारी होगी। पुलिस के उच्च प्रशासन की भी एक और लिस्ट संभावित है। इसके अलावा आर पी एस अधिकारियों में भी शीघ्र बदलाव की तैयारी है।*🙋♂️
*आई ए एस और आर ए एस की एक लिस्ट और भी बनाई जा रही हैं।*🙋♂️
*इधर अधिकारियों के तबादले ! उधर मंत्रिमंडल में हेरफेर और विस्तार के लिए भी ज़मीन उपजाऊ हो चुकी है।💁♂️*
*मुख्यमंत्री भजन लाल अब अपनी पारी खुल कर खेलने के मूड़ में आ चुके हैं। दिल्ली से आशीर्वाद और अभयदान मिलने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले समय में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और मंत्रियों पर नकेल कसी जाएगी।*🙋♂️
*निकाय चुनावों के मद्देनज़र अब भजन लाल सियासती पारी खेल कर छक्के लगाने के मूड़ में हैं।*👍
*देखना यह होगा कि उच्च अधिकारियों की गुटबाज़ी से भजनलाल किस तरह मुक़ाबला करते हैं। सही मायने में राज्य के कई माफ़ियायों के साथ मिलकर जो खेल अधिकारी और राजनेता खेल रहे हैं वह भजन लाल जी की छवि के विरुद्ध एक नियोजित अभियान है और इसे रोके बिना भजन लाल जी को कामयाबी मिलना असम्भव है।*❌


