नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा लहरिया उत्सव मनाया एवं वृक्षारोपण किया।

Published On:

Date:

नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा लहरिया उत्सव मनाया एवं वृक्षारोपण किया।
=====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संघटन की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मनोरमा देवी कालिया के निर्देशानुसार नगर माहेश्वरी महिला संगठन गुलाबपुरा अध्यक्ष कांता सोमानी व मंत्री सरोज गग्गड़ के सानिध्य में राजदरबार कॉलोनी बिजयनगर में सावन माह में लहरिया उत्सव एवं पिकनिक का आयोजन किया गया। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया साथ ही संगठन की सभी बहनों ने शहर को हरा भरा बनाने के लिए हर घर, हर गली , हर मोहल्ले में पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी का संकल्प लिया पिकनिक कार्यक्रम के दौरान संगठन की बहनों द्वारा सावन के गीतों की प्रस्तुतियां दी गई व गेम्स खेलकर सावन पिकनिक का आनंद लिया गया। इस दौरान जिला संगठन मंत्री दिव्या कालिया, गीता देवी गगड़, राधा देवी इनाणी , राधा देवी गगड़, लीला गगड़ ,मुन्नी जागेटिया , कमला राठी, चंद्रकांता बाहेती , मंजू कालिया,सूरज गग्गड़, सुमन डाड, कीर्ति लड्ढा, निर्मला तोषनीवाल , गीता जाजू, रेखा कास्ट, निशा हरकुट, सुरेखा काबरा , मोनिका काबरा, भगवती मुंदडा,अंतिम तोषनीवाल , उर्मिला मुंदडा, गायत्री गग्गड, हेमलता काबरा , इंदु सोमानी, डॉ निर्मला माहेश्वरी , पिंकी शारदा, ममता काबरा,निशा हरकुट, निक्की सोमानी, वंदना लढा, मीनाक्षी राठी, मीना मीना बाहेती,रेनूका काबरा,सहीत बहनों ने बढ चढ कर भाग लिया।

Leave a Comment

Related News