एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत विधार्थियो को दस- दस पौधे वितरित किए गए।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)हुरडा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में राज्य सरकार की पर्यावरण संरक्षण की पहल हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नर्सरी से क्रय करके प्रत्येक विद्यार्थियों को 10-10 पौधे निशुल्क वितरित किए गए और विद्यालय चारदिवारी और बाहरी क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान सत्येंद्र गर्ग ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और वृक्षों की देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वन विभाग हुरडा गुलाबपुरा नर्सरी इंचार्ज अंकिता जाट एवं गजानंद कुर्डिया ने विद्यार्थियों को पेड़ों के संरक्षण एवं महत्व की जानकारी दी। अध्यापक देवदत्त पारीक एवं हेमंत पाराशर ने पर्यावरण संरक्षण पेड़ों से होने वाले लाभ आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत विधार्थियो को दस- दस पौधे वितरित किए गए।
Leave a comment
Leave a comment


