स्कूली बच्चों ने ग्रीन डे मनाया, किया वृक्षारोपण।

Published On:

Date:

स्कूली बच्चों ने ग्रीन डे मनाया, किया वृक्षारोपण।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा ग्रीन डे मनाया गया।
सबसे पहले किंडर गार्डन के बच्चों द्वारा सुंदर-सुंदर मनमोहक पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ की थीम पर आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राइंग की वस्तुएं सभी के समक्ष प्रस्तुत की गई , साथ ही सभी बच्चों ने डांस में भाग लेकर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया
किंडरगार्डन के बच्चों के लिए रंगभरों प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों द्वारा पर्यावरण बचाओ ,वृक्ष लगाओ की थीम पर सुंदर ड्राइंग , पोस्टर , आर्ट एंड क्राफ्ट, कविता, स्लोगन भाषण आदि गतिविधियों में भाग लिया गया
ग्रीन डे की थीम पर कुछ बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट के अंतर्गत पेड़ हरित फल, सब्जियां, वृक्ष , मास्क, टोपिया आदि बनाकर उसे अपने शरीर पर धारण करके सुंदर नृत्य भी प्रस्तुत किया
विद्यालय प्रधानाध्यापक दिनेश छतवानी , अध्यापको एवं बच्चों द्वारा इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर चयनित बच्चों को लगभग 50 पौधे भी वितरित किए गए। विद्यालय प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार छतवानी में कार्यक्रम के अंत में इस वर्ष लगभग 300 पेड़ – पौधे लगाने एवं वितरण करने के लक्ष्य की घोषणा की।

Leave a Comment

Related News