*‼️केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़े मगर…..‼️*🙄
_*जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने की सौगातों की बारिश! मगर…..*_❓🤔
_*अभी रुप का एक सागर हो तुम! कंवल जितने चाहोगे खिल जाएंगे!!!*_🤷♂️
*✒️सुरेन्द्र चतुर्वेदी*
*केकड़ी गया था। मित्र को जन्म दिन की शुभकामनाएं देने। सोचा उसके सभी कार्यक्रमों का गवाह बनुंगा मगर वहां पहुंच कर लगा कि प्रजातंत्र की भीड़ का हिस्सा न बन जाऊँ सो वहाँ ज़ियादा ठहरा नहीं। लौट आया।*😯
*पूरा केकड़ी शहर और आस पास के इलाके पोस्टरों ,बैनरों और होर्डिंग्स से पटे थे। विधायक शत्रुघ्न गौतम न हुए कोई महान जननायक हो गए। जहाँ देखो शत्रुघ्न गौतम ही टंगे हुए थे। जैसे जन्म दिन न हो किसी नायक की जयंती मनाई जा रही हो। कोई पोल ऐसा नज़र नहीं आया जिस पर विधायक गौतम न लटके हों। कोई दीवार नहीं जिस पर विधायक न चिपके हों।😱*
*लोगों की दीवानगी सारी हदें पार कर चुकी थी। लोकप्रियता थी या सत्ता का आकर्षण❓समझ नहीं आया। अलबत्ता यह ज़रूर लगा कि केकड़ी विधानसभा के लोग देश के सबसे बुद्धिमान मतदाता हैं। अब देखिए लगभग पाँच हज़ार युवकों ने इस अवसर पर रक्तदान कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। ख़ून देने की होड़ ने यह तो सिध्द कर दिया कि दिए गए ख़ून की हर बूँद का कर्ज़ विधायक गौतम को चुकाना पड़ेगा। उनकी ज़िम्मेदारियों में इज़ाफ़ा हो गया है।*🙋♂️
*फ़िलहाल शत्रुघ्न गौतम मात्र विधायक ही हैं और राज्य में उन जैसे दो सौ से ज़ियादा विधायक हैं। अजमेर और ब्यावर में भी विधायकों की कोई कमी नहीं मगर केकड़ी के विधायक इन सबसे अलग हैं। यह बात इस बार उनकी समर्थकों ने सिद्ध कर दी ।*👍
*शत्रुघ्न गौतम के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में इस बार फिर मुख्यमंत्री भजन लाल आए। उन्होंने कई करोड़ों की योजनाओं की शुरूआत की। कई घोषणाएं हुईं। सौगातों की मूसलाधार बारिश हुई। बीसलपुर बांध की तरह पंडाल लबालब भर गया।*😇
*मुख्यमंत्री ने केकड़ी पहुंच कर जो स्नेह विधायक गौतम को दिया उसने यह तो सिद्ध कर दिया कि उनके पूरे मंत्री मंडल पर एक विधायक भारी पड़ रहा है। पिछले जन्मदिन पर उन्होंने संकल्पित गौतम ऋषि के नंगे पैरों को जूते पहनाए थे। आज फिर उनकी शान को मुकुट पहना दिया। केकड़ी के लोगों को यक़ीन दिला दिया कि जितना प्यार आप अपने लाडले विधायक को दे रहे हो वह ब्याज़ सहित उसे चुकाएगा। केकड़ी को विकास का पर्याय बना देगा।*💯
*चलिए यह तो हुई वह बात जो विधायक शत्रुघ्न को महिमा मंडित करती है अब आईये ब्लॉग के उस हिस्से पर जिसके लिए असल में यह ब्लॉग लिखा गया है।*👇
*केकड़ी !! दो ऋषियों की कर्म भूमि रही है। एक राजऋषि रघु शर्मा की तो दूसरी गौतम ऋषि शत्रुघ्न की। किसी के कर्मों और कुकर्मों की जन्मपत्री यहां नहीं पढ़ना चाहता। हां, यह जानकारी ज़रूर देना चाहता हूं कि ये दोनों ऋषि ब्राह्मण हैं। दोनों का अवतरण जुलाई में हुआ। आज गौतम ऋषि की जयंती है तो पांच दिन बाद राजऋषि की।*💁♂️
*केकड़ी में ये दोनों ऋषि बारी बारी से पब्लिक के दिल पर क़ब्ज़ा करते रहे हैं। पिछले दो साल से भले ही गौतम ऋषि के पोस्टर्स!बैनर्स! और होर्डिंग्स लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हों मगर उनसे पहले सालों में यही केकड़ी राजऋषि की तस्वीरों से पटा होता था। उन सालों में पूरा केकड़ी उनके चरणों मे नतमस्तक रहा करता था।*🙋♂️
*आज स्थिति बदल चुकी है। वही केकड़ी है। वही रास्ते हैं। वही बिजली के पोल हैं। वही दीवारें हैं। मगर राजऋषि रघु शर्मा की एक भी तस्वीर कहीं नहीं लटक रही। उनके पुत्र सागर शर्मा जो कभी शहज़ादे की तरह अपने पिता के साथ लटके नज़र आते थे अब वैसे ही ग़ायब हैं जैसे …के सर से सींग।😱*
*ज़रा सोचिए कि क्या केकड़ी ने उनको शहर निकाला दे दिया है❓आखिर क्या हुआ उनकी कल तक की लोकप्रियता को❓कहाँ गए उनके वो आशिक़ जो शुभकामनाएं देने लिए टूर्नामेंट आयोजित करते थे❓🙄*
*राजस्थान में एक कहावत है कि गया हाक़ीम ढेढ़ बराबर । राजनेता जब तक सत्ता में होते हैं पूजे जाते हैं। सत्ता के जाते ही उनकी असलियत निर्वस्त्र हो जाती है। मगर यह बात लोकनायकों पर लागू नहीं होती। हार जीत उनके लिबासों को छू नहीं पाती।*❌
*राजऋषि हों या गौतम ऋषि! सब को यह अग्नि परीक्षा देनी पड़ेगी। जनता पूजना भी जानती है पीटना भी! आरती उतार सकती है तो चौराहों पर टायर भी जला सकती है।*🤨
*आज केकड़ी के बड़े और जन नेता से मुलाक़ात हुई। वह गाना गा रहे थे। “अभी रूप का एक सागर हो तुम ,कमल जितने चाहोगे खिल जाएंगे।” मुझे लगा कि यह गाना उन्होंने गौतम ऋषि के लिए गाया।उन्होंने फिर अगली लाईन गाई।”ये दर्पण तुम्हे जब डराने लगे!जवानी भी दामन छुड़ाने लगे,तब तुम मेरे पास आना प्रिये” और यह लाईन शायद उन्होंने गाई थी राजऋषि के लिए। मगर यह लाइन समझनी होगी गौतम ऋषि को। आज सत्ता के रूप का वह सागर हैं और उनके लिए दुनियाभर के कंवल हाज़िर हैं मगर यह सागर राजऋषि वाले सागर जैसा न हो जाये यह ध्यान तो उनको रखना ही पड़ेगा।*🙋♂️


