विद्यासागर वाटिका व संयम कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण आज
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा कस्बे के सुदर्शन नगर में विद्यासागर मार्ग चौराहा पर नगर पालिका व सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से नवनिर्मित विद्यासागर संयम कीर्ति स्तंभ व विद्यासागर वाटिका का लोकार्पण रविवार को सुबह 10:15 पर होगा। जानकारी देते हुए जेन समाज के अध्यक्ष महावीर सोगानी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को रात 8 बजे से 11 बजे तक णमोकार मंत्र का पाठ व बाद में भजन संध्या का कार्यक्रम विद्यासागर वाटिका में हुआ। आज 10:15 बजे दीप प्रज्जवलन व बाद में मंगलाचरण एवं सम्मान समारोह के पश्चात सांसद, विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष के आतिथ्य एवं जैन समाज के भामाशाह माणक चंद गोधा व उनके परिवार की मौजूदगी में विद्यासागर संयम कीर्ति स्तंभ व विद्यासागर वाटिका का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया जाएगा।


