भीलवाड़ा निजी बस एसोशियेशन की नव कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण
( जिला परिवहन अधिकारी चौधरी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को दिलाई शपथ )
गंगापुर
(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
निजी बस एसोशियेशन भीलवाड़ा की
नव कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज रामधाम के पीछे माहेश्वरी भवन में आयोजित हुआ। शपथग्रहण में मुख्य अतिथि भीलवाड़ा जिला परिवहन अधिकारी रामकिशन चौधरी , विशिष्ट अतिथि बस ऑपरेटर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ,
बाबूलालजी चौधरी संयोजक – नाथद्वारा एसोसिएशन व पूर्व जिलाध्यक्ष सहित नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी मंच पर उपस्थित थे।
जिला परिवहन अधिकारी चौधरी ने नव नियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मोगरा सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सभी अतिथियों ने कहा कि जो नवनियुक्त कार्यकारिणी जिसके अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मोगरा है सभी को साथ लेकर चलना। यह कार्यकारिणी ऐसी मिसाल पेश करेगी एसोसिएशन के सभी सदस्यों का भला हुए व और नवाचार करें। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मोगरा उपाध्यक्ष कैलाश जाट, संरक्षक गोवर्धन सोमाणी, सचिव कैलाश माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अनिल जोशी, संयोजक – विशाल सुखवाल, वरिष्ठ सलाहकार बाबूलाल सुथार, फरीद, – सुरेन्द्र सिंह मेहता, सह सचिव देवेन्द्र, प्रहलाद सिंह, कोर्डिनेटर – अभिषेक चतुर्वेदी एवं कार्यकारिणी सदस्यों, मंत्री व प्रव
क्ता चांदमल मूंदडा को बनाया गया। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में भीलवाड़ा जिले के साथ ही अन्य जिले के भी बस एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे।
भीलवाड़ा निजी बस एसोशियेशन के नवनियुक्त
राजेंद्र मोगरा ने कहा कि हमारा पहला प्रयास यह रहेगा कि एसोसिएशन को रजिस्ट्रेशन कराए. हर हर महीने रूट वाइस मीटिंग लेंगे जिसको कोई समस्या तकलीफ है उसका निराकरण किया जा सके।मंच का सफल संचालन कैलाश चंद्र ने किया।

