सावन की हरियाली तीज पर श्री नीलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करी।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय सब्जी मंडी बालाजी मंदिर परिसर में स्थापित श्री नीलेश्वर महादेव की हरियाली तीज पर की पूजा अर्चना। सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है कि यह त्यौहार भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन का प्रतीक है माना जाता है की देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए 108 जन्मों तक कठोर तपस्या की थी और इस दिन उन्हें शिव जी ने स्वीकार किया था वैवाहिक महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है भोलेनाथ का अभिषेक एवं महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया है। इस दौरान बालाजी एवं शिव भक्त प्रशांत भारद्वाज, पालिका चेयरमैन सुमित कालिया, महावीर लड्ढा पार्षद,ओकार अग्रवाल, पंकज तोषनीवाल, आशीष नवाल,अनुराधा वैष्णव, मधु अग्रवाल,रजनी तोषनीवाल सहित भक्तजन मौजूद थे।
सावन की हरियाली तीज पर श्री नीलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना करी।
Leave a comment
Leave a comment


