ग्रामीणों ने हरियाली तीज पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण किऐ।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) ग्राम भोजरास के ग्रामीणों ने हरियाली तीज पर हरित राजस्थान के तहत मोक्ष धाम पर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोजरास में फल, फूल,छाया के पेड़ पौधे लगाए गए। भोजरास सरपंच फूलचंद जाट के सानिध्य में भाजपा जिलामंत्री रेखा अजमेरा, भाजपा नेता अशोक अजमेरा, भाजपा कार्यकर्ता राजवीर सिंह गहलोत ,नारायण गुर्जर, भंवर टेलर, हेमराज गुर्जर, बद्री सिंह चौहान, टीकम मेवाड़ा, शंकर खारोल, प्रेम खारोल, सांवर जाट,दीपक खारोल सहित ग्राम वासी मौजूद थे। पंचायत प्रशासन स्कूल प्रशासन के
साथ हरियाली के संकल्प को सशक्त बनाया।


