*मोहम्मद रज़ा खान एशिया कप के लिए चयनित भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए दिल्ली पहुँचे*
_फीबा U16 एशिया कप मंगोलिया 2025 से पूर्व के.डी. जाधव इन्डोर स्टेडियम नई दिल्ली में भारतीय बास्केटबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में लेंगे हिस्सा_
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, भीलवाड़ा और पूरे प्रदेश के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है की 31 जुलाई 2025 से मंगोलिया में आयोजित होने वाली फीबा अंडर16 एशिया कप बास्केटबॉल स्पर्धा के लिए जैसलमेर बास्केटबॉल अकेडमी में प्रशिक्षित शाहपुरा के लाल मोहम्मद रज़ा खान का चयन भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर लिए हुआ है।
मोहम्मद रज़ा खान ने 29 जुलाई से आई जी स्टाडिया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली स्थित के.डी. जाधव इन्डोर स्टेडियम में भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए प्रस्थान किया है । शिविर के लिए उन्हें बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेकेट्री कुलविंदर सिंह ने पत्र के माध्यम से सूचित किया था, मोहम्मद रज़ा खान के अलावा राजस्थान से एक और खिलाड़ी अमन मरोटिया का भी इस शिविर के लिए चयन हुआ है, राजस्थान के दोनों खिलाड़ीयों समेत सभी 12 खिलाड़ी आज शिविर में अपनी उपस्थिति रिपोर्ट करेंगे।
भारतीय टीम साबा क्वलिफ़ायर टूर्नामेंट मालदीव में एशिया कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जिसमे मोहम्मद रज़ा खान इंडियन टीम के टॉप स्कोरर रहे थे और चेम्पियन बन कर स्वदेश लौटे, शाहपुरा आगमन पर नगर में उनका भव्य स्वागत किया गया ततपश्चात वे भावी एशिया कप के मुकाबलों के लिए लगातार प्रेक्टिस कर रहे हैं ।
शाहपुरा के लिए मोहम्मद रज़ा खान की इस अद्वितीय उपलब्धि पर पूरा शहर गौरान्वित है और सभी खेलप्रेमियों, परिवारजनों और कायमखानी समाज में हर्ष की लहर है और सभी की दुआ है कि वे भारतीय टीम की कप्तानी करें और 31 अगस्त से मंगोलिया में आयोजित फीबा U16 बास्केटबॉल एशिया कप में भारत को स्वर्ण पदक दिला कर स्वदेश लौटें और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से भारत का नाम विश्व मे रोशन करें।


