सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक।

Published On:

Date:

सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) क्षेत्र मे सावन मास के तीसरे सोमवार को शिव भक्तों व कावडियो ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। क्षेत्र के विभिन्न शिवालयो मे लोगों ने भक्ति भाव से शिवलिंग का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। शहर के श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर सब्जी मंडी में स्थापित श्री नीलेश्वर महादेव का सावन माह के तीसरे सोमवार को केदारनाथ हरिद्वार के गंगा जल से महादेव का सहस्त्र धाराओं से जलाभिषेक किया।बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया कि शिवलिंग पर शहद चढ़ाना चाहिए इससे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है इसके अलावा बेलपत्र चढ़ाने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति के योग बनते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव को शुद्ध घी गंगाजल धतूरा चंदन और फल अर्पित किये जाने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है। इस अवसर पर भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है। बालाजी महिला मंडल सचिव अनुराधा वैष्णव प्रतिदिन भोलेनाथ का श्रृंगार किया जा रहा है हर सोमवार को व शिव कथा होती है। सोमवार को इक्कीस कन्याओं द्वारा हुरडा से नीलेश्वर महादेव तक 21 कन्या कावड़ लेकर आए नीलेश्वर महादेव के मंदिर में महिलाओं एवं बालिका ने तृतीया सोमवार को जलाभिषेक किया। कृतिका तिवारी, भगवती प्रजापत, अंजना शर्मा, दिव्या, तन्वी, अर्पण,अर्पित, गुंजन, दीपासु, पुजारी अजय वैष्णव कावड़ कन्याओं की पूजा अर्चना की पंडित गोपाल लाल तिवारी ने विधि विधान से अभिषेक कराया। इस अवसर पर पार्षद महावीर लढा, हरिओम शर्मा, सुधीर शर्मा, एडवोकेट राधेश्याम झंवर ,अशोक श्रीमाल,राजेंद्र मेवाडा, सहित शिव भक्त मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News