भाविप शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित।

Published On:

Date:

भाविप शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय भारत विकास परिषद द्वारा प्रांतीय निर्देशानुसार विभिन्न बीजों की बनी 200 सीड बॉल विभिन्न स्थानों पर उछाली गई। वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले प्रकल्प में हुरड़ा आगूचा रोड शाहपुरा रोड, उखलिया फलामादा रोड माधव गौ उपचार केंद्र और आसपास क्षेत्र में सीड बॉल उछाली गई । सीड बॉल प्रांत द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।
पर्यावरण संरक्षण के इस कार्य में अध्यक्ष संपत व्यास सहित सचिन दिनेश छतवानी ,वरिष्ठ सदस्य रतनलाल लखारा, किशोर राजपाल, ओम प्रकाश शर्मा ,हरिओम मेवाड़ा शिवकुमार डाड आदि ने सहयोग प्रदान किया। परिषद द्वारा सीड वॉल के अतिरिक्त स्थानीय एसटीसी क्वार्टर, श्री माधव गौ उपचार केंद्र और मुक्तिधाम पर पौधे लगाए जाने निश्चय किया गया है ।

Leave a Comment

Related News