भाविप परिषद द्वारा किया 150 वृक्षारोपण।

Published On:

Date:

भाविप परिषद द्वारा किया 150 वृक्षारोपण।
=====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव)स्थानीय भारत विकास परिषद शाखा द्वारा शहर के एसटीसी क्वार्टर में 50 पौधे लगाकर सुरक्षार्थ ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई ।परिषद द्वारा पूर्व में भी 200 सीड बॉल के माध्यम से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया था।
इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष संपत व्यास, दिनेश छतवानी,ओम प्रकाश शर्मा, सुगन चंद जैसवानी, गुड्डू भाई प्रेम चंद दिनवानी,कन्हैयालाल सोनी, किशोर राजपाल, संजय चौधरी,गुलशन हेमनानी, शिवदयाल डाड ,महादेव मूंदड़ा सहित मातृशक्ति ज्योति दिनवानी और भगवती मूंदड़ा ने वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया। वृक्षारोपण हेतु पर्यावरण मित्र मंडल का सहयोग लिया गया। पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत श्री माधव गौ उपचार केंद्र और मुक्तिधाम में वृक्षारोपण किया जाएगा।

Leave a Comment

Related News