गांधी विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी ने 25 टेबल ब्रैंच लोहे के सेट भेंट किये।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव )स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में पूर्व विधार्थी द्वारा 25 टेबल ब्रेंच भेट किये गए। विधालय मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी राजाराम शर्मा , विशिष्ट अथिति हगामी लाल मेवाड़ा ठेकेदार,कार्यक्रम की अध्यक्षता मैनेजर महावीर प्रसाद लड्ढा ने की।
संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय मे पूर्व विद्यार्थी स्व. रामप्रसाद व्यास की स्मृति में पुत्र राजाराम शर्मा गुलाबपुरा वालों की तरफ से विद्यालय को लोहे की 25 टेबल ब्रैंच सेट भेंट किये। जिसका विद्यालय में लोकार्पण किया गया। जिसकी लागत( 1 लाख रूपये) है। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक लाल साहब सिंह, रामकिशन अग्रवाल, अरविंद व्यास,मुकेश सेन,राकेश शर्मा,सूर्यप्रकाश गर्ग, कुलदीप वर्मा,मोनिका आसोपा, निराशा जैन, सरोज शर्मा, हेमादेवी जाट, विजयलक्ष्मी शर्मा,कविता दाधीच, विधि मैठानी, सुमन शर्मा, स्वाति दाधीच, कोमल मालवीया आदि उपस्थित थे।
गांधी विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी ने 25 टेबल ब्रैंच लोहे के सेट भेंट किये।
Leave a comment
Leave a comment


