सावन मास के अंतिम सोमवार को बुढा पुष्कर के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) सावन मास के अंतिम सोमवार चार अगस्त को बुढा पुष्कर से कावडीया पवित्र जल लाकर श्री नीलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जायेगा। श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर के महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी द्वितीय कावड़ यात्रा बूढ़ा पुष्कर की झील के पवित्र जल से कावड़ यात्रा पैदल अजमेर नसीराबाद, बांदनवाड़ा, बिजयनगर, होते हुए लगभग 102 किलोमीटर चलकर गुलाबपुरा पहुंचेगी , जिनका खारीनदी तट पर स्वागत किया जायेगा तथा गाजेबाजे के साथ श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर मे श्री नीलेश्वर महादेव का पवित्र जल से जलाभिषेक किया जायेगा।
सावन मास के अंतिम सोमवार को बुढा पुष्कर के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक।
Leave a comment
Leave a comment


