लायंस क्लब लायन वर्ष 2025-26 की प्रथम बैठक आयोजित.
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) लायंस क्लब बिजयनगर की लायन वर्ष 2025- 26 की प्रथम साधारण सभा की बैठक राजकीय चिकित्सालय लायंस धर्मशाला पर क्लब अध्यक्ष डॉक्टर आशित कुमार विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक मे
क्लब पिकनिक कार्यक्रम 10 अगस्त को करने व 15 अगस्त का क्लब कार्यक्रम धूमधाम से मनाने व लायंस कांवड़ पदयात्रा का आयोजन 7 अगस्त को देवनारायण मंदिर से गौरी शंकर नीलकंठ महादेव तक करने हेतु तथा क्लब द्वारा 3 अगस्त को प्रांतीय कार्यक्रम पद स्थापन समारोह में अजेमर शामिल होने व क्लब द्वारा 14 सितंबर को रक्त दान शिविर आयोजित करना का निर्णय व विभिन्न स्कूल में नेत्र व दांत रोग शिविर आयोजित करने व अन्य कई सेवा कार्य व धार्मिक कार्य के आयोजनों का प्रस्ताव चर्चा कर सर्वसमिति से पारित किया गया। बैठक के बाद मे जुलाई माह के लायन सदस्यों का सामूहिक जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ के कार्यक्रम का आयोजन सामूहिक रूप से क्लब सदस्य द्वारा किया गया।इस दौरान क्लब अध्यक्ष डॉक्टर आशित कुमार विश्वास, सचिव सुधीर शर्मा, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार सोनी, संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गोयल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार बिंदल, पूर्व अध्यक्ष डॉ अमित उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष चिरंजीलाल नवाल, पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ पाराशर,पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र धनोपिया ,महावीर ट्रेलर, बुद्धि प्रकाश पारीक,मुकेश पंडावर, विजय अरोड़ा,अशोक कुमट ,सत्यजीत जेटली, डॉ एस एस अग्रवाल, आशुतोष महेश्वरी,स्नेहा पंडवार,अनीता विश्वास, सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
लायंस क्लब लायन वर्ष 2025-26 की प्रथम बैठक आयोजित.
Leave a comment
Leave a comment


