सावन मास मे रामद्वारा मे स्वाध्याय पाठ व प्रवचन चल रहे है।

Published On:

Date:

सावन मास मे रामद्वारा मे स्वाध्याय पाठ व प्रवचन चल रहे है।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर के मोती नगर कोलोनी मे स्थित रामद्बारा में स्वाध्याय पाठ व प्रवचन चल रहे है, श्रावण मास में श्रीमद् भगवत गीता पाठ व वेदांत स्वाध्याय शिक्षा आश्रम में शिष्यगण ग्रहण कर रहे हैं। योग गुरु महंत श्री 108 श्री स्वयंप्रकाश जी महाराज, श्री ओमप्रकाश आश्रम रूपाहेली धाम व श्री 108 शिवराम जी महाराज हमीरगढ़, के सानिध्य में , श्री 108 महंत सत्यप्रकाश जी त्यागी जी महाराज जी के रामद्वारा में एक माह से साध्वी लीला साहेब, साध्वी सुमन प्रकाश,साध्वी कंचन बाई, पूज्या हिरामाता जी, श्रावण मास मे सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक गीता के स्वाध्याय पाठ व प्रवचन कर रहे व दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक वेदांत स्वाध्याय व शाम को रात्रि 8 बजे से प्रवचन व सत्संग 11:00 बजे तक चल रहा है । जिसमें भक्तगण दूर दराज से आकर सत्संग का श्रवण करके जीवन में लाभ उठा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य भक्तगण रामधन झडोतिया, चुन्नीलाल, हेमराज प्रजापत ,बाबूलाल जी प्रजापत,महेन्द्र ममता ,मोहन लीला,सूरजकरण साहू,छितर रावत,महावीर सेन ,लालचंद खटीक, सियाराम, माता जी ,मनोज ,हीरा लाल मेघवंशी,देवबक्ष,श्री राम ,हीरालाल सहित मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News