सावन मास के अंतिम सोमवार को नीलेश्वर महादेव का बुढ्ढा पुष्कर के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव ) सावन मास के अंतिम सोमवार को बुढ्ढा पुष्कर के पवित्र जल से श्री नीलेश्वर महादेव का होगा जलाभिषेक। महंत पवन दास वैष्णव ने बताया की गत वर्ष की भांति इस बार भी द्वितीय पैदल कावड यात्रा पुष्कर से पवित्र जल लेने के लिए गुरुवार को कावडीये शिव भक्त गुलाबपुरा से पुष्कर के लिए हुए रवाना जो शुक्रवार को बुढ्ढा पुष्कर मे पूजा अर्चना करके जल कावड मे भर कर पैदल रवाना होगें। पैदल कावड यात्रा पुष्कर से अजमेर, नसीराबाद, बान्दनवाडा बिजयनगर, होते हुए 102 किलोमीटर चल कर गुलाबपुरा पहुंचगे, जिनका खारी नदी तट पर स्वागत किया जायेगा व गाजेबाजे के साथ सावन के अंतिम चौथे सोमवार को नीलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जायेगा।
सावन मास के अंतिम सोमवार को नीलेश्वर महादेव का बुढ्ढा पुष्कर के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक।
Leave a comment
Leave a comment


