शेषावतार श्री श्री 1008 वीर कल्लाजी राठौड़ का 482 वां जन्मोत्सव मनाया गया।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) श्री कल्लाजी राठौड़ के 482 वें जन्मोत्सव पर हुए धार्मिक अनुष्ठान,दुर्गा सप्तशती पाठ शिव,कल्याण रुद्राभिषेक विधि विधान से किया गया। लोकदेवता शेषावतार कल्लाजी राठौड़ का 482 वां जन्मोत्सव अष्टमी शुक्रवार को श्री अम्बे कल्याण मंदिर में धूमधाम से मनाया गया।मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। धाम पर आकर्षक सजावट की गई। मन्दिर मे सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड शुरू हो गई, जो देर रात तक बनी रही। श्री कल्लाजी राठौड़ के सेवक बजरंग लाल शर्मा ने बताया की धार्मिक आयोजन मे मुख्य यजमान दिनेश तोषनीवाल परिवार सहित पूजा में बैठे व आचार्य श्री गौरी शंकर व्यास व वैदिक पंडितो द्वारा सभी स्थापित मूर्तियों का पंचामृत से अभिषेक के बाद कल्लाजी को केसर और इत्र से लेप कर आकर्षक शृंगार धारण करवाया गया। विधि विधान से पूजा अर्चना की गई । उसके बाद पंडितों द्वारा दुर्गा सप्तशती के पाठ किये गये। पाठ के बाद व अल्पाहार कराया गया । उसके बाद शिव कल्याण रुद्राभिषेक विधि विधान से कराया गया। जहां भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ओम नमः शिवाय के जाप हुए,। दिल्ली, जोधपुर, आहोर,जयपुर, बिलाड़ा, चित्तौड़, चंदेरिया, अजमेर, भीलवाड़ा, दूर-दूर से परिवार सहित कल्याण भक्त पहुचकर पूजा अर्चना व रुद्राभिषेक किया। आरती के बाद श्री कल्लाजी राठौड़ की गादी लगी कल्लाजी महाराज का भक्तों ने दर्शन किए एवं आशीर्वाद लिया। शेषावतार कल्लाजी राठौड़ का जन्मोत्सव पर केक बर्फी का बनाया हुआ केक काटा गया व सभी को प्रसाद वितरण किया गया एवं सभी देवी देवताओं को महाप्रसाद का भोग लगाया गया। उसके बाद कन्याओं को, पंडितो व सभी भक्तों को महाप्रसाद (भोजन) कराया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या मे भक्त श्रद्धालु लोग मौजूद थे।
शेषावतार श्री श्री 1008 वीर कल्लाजी राठौड़ का 482 वां जन्मोत्सव मनाया गया।
Leave a comment
Leave a comment


