श्री वैष्णव बैरागी समाज सेवा संस्थान की कार्यकारिणी का चुनाव 15 अगस्त को निर्वाचन होगा।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री वैष्णव बैरागी समाज सेवा संस्थान कार्यकारिणी का चुनाव 15 अगस्त 2025 को होगा। सचिव रोहित वैष्णव ने बताया की श्री वैष्णव बैरागी समाज सेवा संस्थान, की कार्यकारिणी की बैठक 13 जुलाई के निर्णय अनुसार संस्थान की प्रबन्ध समिति का कार्यकाल समाप्त होने से संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन हेतु एक आम सभा दिनांक 15 अगस्त 2025 को दोपहर 3.00 बजे सार्वजनिक धर्मशाला, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के पास आयोजित की जायेगी (राजस्थान सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1958 राजस्थान एक्ट नम्बर 28, 1958 के अन्तर्गत) जिसमें निर्वाचन अधिकारी परमेश्वर वैष्णव व सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजकिशोर वैष्णव के मार्ग निर्देशन में निर्वाचन कार्यक्रम सम्पादित किया जावेगा।
श्री वैष्णव बैरागी समाज सेवा संस्थान की कार्यकारिणी का चुनाव 15 अगस्त को निर्वाचन होगा।
Leave a comment
Leave a comment


