प्रदोष व्रत के अवसर पर श्री बालाजी मंदिर मे किया पौधारोपण । ====

Published On:

Date:

प्रदोष व्रत के अवसर पर श्री बालाजी मंदिर मे किया पौधारोपण ।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में प्रदोष व्रत के अवसर पर पौधारोपण किया गया। बेलपत्र का पौधा,मोर पंख, शमी पत्र आदि के पौधे, प्रदोष के अवसर पर पूजा अर्चना कर पौधारोपण किया गया। महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है कि प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है बेलपत्र में देवताओं का वास माना जाता है। इस दौरान पुजारी अजय वैष्णव, पत्रकार रामकिशन वैष्णव, पत्रकार मनोज शर्मा, मोहन लोढ़ा, पूर्व पार्षद प्रेमचंद शर्मा, नारायण माली, सुरेश माली सहित भक्तजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News