हिन्दुस्तान जिंक मे कार्यरत एएसी कम्पनी के कर्मचारियों ने एम्बुलेंस के लिए इक्कावन हजार की राशि भेट की। ===

Published On:

Date:

हिन्दुस्तान जिंक मे कार्यरत एएसी कम्पनी के कर्मचारियों ने एम्बुलेंस के लिए इक्कावन हजार की राशि भेट की।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय श्री माधव गौ उपचार केंद्र मे बीमार, दुर्घटनाग्रस्त गायों को उपचार केन्द्र तक लाने के लिए एक एम्बुलेंस खरीदने हेतु कई भामाशाह आगे आ रहे है। गौ सेवा के लिए हिन्दुस्तान जिंक आगूंचा मे कार्यरत कम्पनी AAC परिवार ग्रुप द्वारा श्री माधव गौ उपचार केंद्र को एंबुलेंस सेवा हेतु ₹51,000/- की सहयोग राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर किशोर राजपाल ने समस्त AAC परिवार ग्रुप की ओर से सभी गौ सेवकों का आभार व्यक्त किया और गौ सेवा के इस पुनीत कार्य में निरंतर सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। सहयोग समर्पण के समय AAC परिवार ग्रुप व उपचार केंद्र के
कन्हैयालाल सोनी, बाल कृष्ण काल्या ,हरीश छतवानी, सतीश काकरिया, सागर नुवाल, जगदीश चौबे सहित मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News