ग्रामीण प्रतिभा की चमकः वीर सिंह मीना ने भोपाल में सीबीएसई जोनल लेवल राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पदकों की झड़ी लगाई। ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

ग्रामीण प्रतिभा की चमकः वीर सिंह मीना ने भोपाल में सीबीएसई जोनल लेवल राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पदकों की झड़ी लगाई।

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा उपखंड मुख्यालय के ढीकोला ग्राम पंचायत के एक छोटे से गांव भीमनगर से निकलकर वीर सिंह मीना ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े वीर सिंह मीना ने भोपाल के एनआईटी ग्लोबल डिस्कवरी अकैडमी तरणताल पर आयोजित सीबीएसई जोनल लेवल राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का ऐसा जलवा बिखेरा कि हर कोई तारीफ करने लगा। प्रतियोगिता में वीर सिंह मीना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में सिल्वर मेडल और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने भोपाल में जिले और गांव का नाम पूरे राजस्थान में रोशन किया। वीर सिंह की यह सफलता न केवल उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि सीमित संसाधनों और ग्रामीण कठिनाइयों के बावजूद यदि जज्बा हो तो कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है। वीर सिंह मीना के कोच और परिजन भी उनकी इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित हैं।

Leave a Comment

Related News