एनीमिया जांच शिविर मे विधालय की 147 छात्राओं की जांच की गई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) ग्राम गागेडा रा उ मा वि मे शक्ति दिवस आयोजन अंतर्गत भारत विकास परिषद गुलाबपुरा के तत्वावधान में कक्षा 6 से 12 तक की 10 वर्ष से 18 वर्ष तक की 173 छात्राओं में से 147 छात्राओं की एनीमिया जांच की गई। भारत विकास परिषद अध्यक्ष सम्पत व्यास ने एनीमिया के बारे में जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए ।विद्यालय की कार्यवाहक संस्था प्रधान श्रीमती लक्ष्मी तेली ने सभी को इस कार्य के लिए विद्यालय की तरफ से चिकित्सा विभाग और परिषद को धन्यवाद दिया ।इस अवसर पर चिकित्सा विभाग की तरफ से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने सभी छात्राओं को एनीमिया की वजह और क्या सावधानियां रखनी चाहिए की जानकारी प्रदान करते हुए सभी उपस्थित छात्राओं की जांच की ।साथ ही 8 छात्राओं में माइल्ड एनीमिक की कमी पाई गई उनको तुरंत गोली देकर 2 छात्राओं को उच्च चिकित्सा के लिए रेफर किया गया।इस अवसर अवसर रेखा यादव, गर्विता विजय एवं विद्यालय स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया।परिषद की तरफ से सभी के लिए गुड एवं चने की व्यवस्था की गई।
एनीमिया जांच शिविर मे विधालय की 147 छात्राओं की जांच की गई।
Leave a comment
Leave a comment


