मुख्यमंत्री भजनलाल ने राज्य के भाजपा जिला अध्यक्षों की बैठक ली
भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने समीक्षा बैठक में भाग लिया
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 6 अगस्त
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल ने अपने निवास पर राजस्थान के प्रमुख जिलों के भाजपा जिला अध्यक्षों की समीक्षा मीटिंग आयोजित की जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा उपस्थित थे
राजस्थान के 36 जिलों के भाजपा जिला अध्यक्ष अति महत्वपूर्ण संगठनात्मक मीटिंग में सम्मिलित हुए
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न पहलुओं पर भाजपा जिला अध्यक्षों से खुली चर्चा की जिसमें संगठन के अभी तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों पर ,आगामी आने वाले सरकार एवं संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों पर भी चर्चा की, सरकार द्वारा प्रशासनिक कार्यों की प्रगति समीक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक कर्मचारी के कार्यकलापों की भी 2 घंटे तक चर्चा की गई सभी जिला अध्यक्षों से मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत अलग से भी चर्चा की



