शिशु सदन विधालय की स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण किया गया।

Published On:

Date:

शिशु सदन विधालय की स्थापना दिवस पर वृक्षारोपण किया गया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शिशु सदन माध्यमिक विद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विद्यालय परिवार एवं पर्यावरण मित्र मंडल द्वारा आई.टी.आई. रोड पर वृक्षारोपण किया गया। शिशु सदन विधालय की
50 वर्ष पूर्व 7 अगस्त 1975 के दिन स्व. श्री नन्द किशोर जी वर्मा और श्रीमती कामिनी वर्मा द्वारा नींव रखी गई थी। प्रति वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया जाता है तथा विद्यार्थियों द्वारा उनका पूर्ण रख-रखाव किया जाता है। यहाँ के विद्यार्थी भी अपने-अपने जन्मदिवस पर केक काटने और टॉफी बांटने की बजाए पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करते हैं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापिका सुश्री चारु वर्मा, श्रीमती रश्मि वर्मा, पर्यावरण मित्र मंडल के गुलशन हेमनानी, राजाराम गांधी, राजेंद्र सिंह , निकेश बर्डिया, भूतपूर्व छात्र आदित्य चौधरी, अरुण व्यास, आदित्य श्रीवास्तव, विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। भारतीय परम्परानुसार इस अवसर पर मिठाई वितरित की गई। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कपड़े के थैले भी दिए गए।
संस्थापिका श्रीमती कामिनी वर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Related News