स्कूली बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व को वृक्षाबंधन पर्व के रुप मे मनाया।

Published On:

Date:

स्कूली बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व को वृक्षाबंधन पर्व के रुप मे मनाया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय हैप्पी आवर्स स्कूल में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अध्यापकों के सानिध्य में मनाया गया। रक्षाबंधन पर्व को वृक्षाबंधन पर्व के रूप में मनाया गया
नन्हे मुन्ने बच्चों ने पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा की शपथ ली , इस अवसर पर किंडरगार्डन के बच्चों ने एक दूसरे को राखी बांधकर, तिलक लगाकर रक्षाबंधन की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी
इस अवसर पर बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि के तहत राखियां एवं रक्षा सूत्र बनाने की गतिविधि भी बच्चों के लिए आयोजित की गई जिसके अंतर्गत बच्चों ने सुंदर-सुंदर राखियां अपने हाथ से बनाकर सबके सामने प्रस्तुत की और उन्हें अपने सहपाठियों एवं पेड़ों को बांधकर रक्षा का संकल्प लिया, डायरेक्टर दिनेश कुमार छतवानी द्वारा इस अवसर पर बच्चों को पौधे भी वितरित किए गए साथ ही उन्होंने , नवाचार के रूप में जो पेड़ पौधों , वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा करने का बच्चों द्वारा एवं अध्यापकों द्वारा संकल्प लिया गया उसके लिए सभी बच्चों एवं अध्यापकों को बधाई दी एवं अपने इस संकल्प पर अडिग रहने की प्रेरणा दी।

Leave a Comment

Related News