रामधाम स्वामी के जन्मोत्सव पर 35 स्कूलों मे प्राथमिक उपचार पेटी वितरण की।

Published On:

Date:

रामधाम स्वामी के जन्मोत्सव पर 35 स्कूलों मे प्राथमिक उपचार पेटी वितरण की।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
अनंत श्री सुखराम जी ट्रस्ट, श्री रामधाम रामचौकी (जोधपुर) की शाखा गुलाबपुरा द्वारा स्वामी श्री युक्तिराम जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया एवं जन कल्याण के कार्यों के तहत हर वर्ष की भांति इस अवसर पर गुलाबपुरा, हुरड़ा एवं बिजयनगर की लगभग 35 सरकारी स्कूलों में प्राथमिक उपचार पेटी का वितरण किया गया। सभी संस्थाओं ने इसके लिए ट्रस्ट का आभार ज्ञापित किया। शाखा प्रभारी कृपाराम भूतड़ा ने बताया कि ट्रस्ट के दिनेश राठी, शिव प्रसाद गोयल, रामप्रसाद भूतड़ा, गणेश काबरा, जयंत भूतड़ा, संदीप मेवाड़ा आदि ने इस वितरण कार्य में भाग लिया।

Leave a Comment

Related News