*वर्षों से बंद मांडल देवनारायण मंदिर शीघ्र खोंला जायेगा !*
✍️ मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांडल विधायक उदयलाल भड़ाना ने मुलाक़ात कर मांडल में वर्षों से बंद पड़े देवनारायण जी के मंदिर को शीघ्र खोलने की माँग की। उन्होंने बताया कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का कैंद्र है, जहां वर्षों से श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद है, जिससे जनभावनाएँ आहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक किसी भी धार्मिक स्थल को बंद नहीं रहने दिया जाएगा और मंदिर के पट शीघ्र खोले जाएंगे। साथ ही श्री भड़ाना ने क्षेत्र में जिन्दल लिमिटेड द्वारा अवैध खनन और ज़ोनल प्लान ई-2 में गड़बड़ियों की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
*ताज़ा समाचारों के लिए फॉलो करें*
👇👇👇👇👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/Gywse9ldCuq18UgYcKlW6T?mode=ac_t


