*🍁3️⃣1️⃣6️⃣ आयुर्वेद में काले चने और चने की दाल का महत्व और उसके औषधीय प्रयोग:*
*🔸आयुर्वेद में चने की दाल और चने को शरीर के लिए स्वास्थवर्धक बताया गया है। चने के सेवन से कई रोग ठीक हो जाते हैं। क्योंकि इसमें प्रोटीन, नमी, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और विटामिन्स पाये जाते हैं। चना दूसरी दालों के मुकाबले सस्ता होता है और सेहत के लिए भी यह दूसरी दालों से पौष्टिक आहार है। चना शरीर को बीमारियों से लड़नें में सक्षम बनाता है। साथ ही यह दिमाग को तेज और चेहरे को सुंदर बनाता है। चने के सबसे अधिक फायदे इन्हे अंकुरित करके खानें से होते हैं।*
*🔹सुबह खाली पेट चने से मिलते है कई फायदे:*
*🔸1. शरीर को सबसे ज्यादा पोषण काले चनों से मिलता है। काले चने अंकुरित होनें चाहिए। क्योंकि, इन अंकुरित चनों में सारे विटामिन्स और क्लोरोफिल के साथ फास्फोरस आदि मिनरल्स होते हैं जिन्हें खानें से शरीर को कोई बीमारी नहीं लगती है। काले चनों को रातभर भिगोकर रख लें और हर दिन सुबह दो मुट्ठी खाएँ। कुछ ही दिनों में फर्क दिखनें लगेगा।*
*🔸2. रातभर भिगे हुए चनों से पानी को अलग कर उसमें अदरक, जीरा और नमक को मिक्स करके खानें से कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है।*
*🔸3. शरीर की ताकत बढ़ानें के लिए अंकुरित चनों में नींबू, अदरक के टुकड़े, हल्का नमक और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएँ। आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी।*
*🔸4. चने का सत्तू:*
*चने का सत्तू भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद औषघि है। शरीर की क्षमता और ताकत को बढ़ानें के लिए गर्मीयों में आप चने के सत्तू में नींबू और नमक मिलकार पी सकते हैं। यह भूख को भी शांत रखता है।*
*🔸5. पथरी की समस्या में चना:*
*पथरी की समस्या अभी आम हो गई है। दूषित पानी और दूषित खानां खानें से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गाल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या सबसे अधिक हो रही है। एैसे में रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोज सेवन करें।*
*नियमित इन चनों का सेवन करनें से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हो।*
*🔸6. शरीर की गंदगी साफ करनां:*
*काला चना शरीर के अंदर की गंदगी को अच्छे से साफ करता है। जिससे डायबिटीज, एनीमिया आदि की परेशानियाँ दूर होती हैं। और यह बुखार आदि में भी राहत देता है।*
*🔸7. डायबिटीज के मरीजों के लिए:*
*चना ताकतवर होता है। यह शरीर में ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज को कम करता है जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिलता है। इसलिए अंकुरित चनों का सेवन डायबिटीज के रोगियों को सुबह-सुबह करनां चाहिए।*
*🔸8. मूत्र संबंधी रोग:*
*मूत्र से संबंधित किसी भी रोग में भुने हुए चनों का सेवन करनां चाहिए। इससे बार-बार पेशाब आनें की दिक्कत दूर होती है। भुने हुए चनों में गुड़ मिलाकर खानें से यूरीन की किसी भी तरह समस्या में राहत मिलती है।*
*🔸9. पुरूषों की कमजोरी को दूर करनां:*
*अधिक काम और तनाव की वजह से पुरूषों में कमजोरी होनें लगती है। एैसे में अंकुरित चना किसी वरदान से कम नहीं है। पुरूषों को अंकुरित चनों को चबा-चबाकर खानें से कई फायदे मिलते हैं। इससे पुरूषों की कमजोरी दूर होती है।*
*🔸10. पीलिया के रोग में:*
*पीलिया की बीमारी में चने की 100 ग्राम दाल में दो गिलास पानी डालकर अच्छे से चनों को कुछ घंटों के लिए भिगो लें और दाल से पानी को अलग कर लें अब उस दाल में 100 ग्राम गुड़ मिलाकर 4 से 5 दिन तक रोगी को देते रहें। पीलिया से लाभ जरूर मिलेगा। पीलिया रोग में रोगी को चने की दाल का सेवन करनां चाहिए।*
*🔸11. कुष्ठ रोग में चना:*
*कुष्ठ रोग से ग्रसित इंसान यदि तीन साल तक अंकुरित चनें खाएं। तो वह पूरी तरह से ठीक हो सकता है।*
*🔸12. गर्भवती महिला को यदि मितली या उल्टी की समस्या बार-बार होती हो तो उसे चने का सत्तू खिलानां चाहिए।*
*🔸13. अस्थमा रोग में:*
*अस्थमा से पीड़ित इंसान को चने के आटे का हलवा खानां चाहिए। इस उपाय से अस्थमा रोग ठीक होता है।*
*🔸14. त्वचा की समस्या:*
*चने के आटे का नियमित रूप से सेवन करनें से थोड़े ही दिनों में खाज, खुजली और दाद जैसी त्वचा से संबंधित रोग ठीक हो जाते हैं।*
*🔸15. कफ की परेशानी:*
*लंबे समय से चली आ रही कफ की परेशानी में भुने हुए चनों को रात में सोते समय अच्छे से चबाकर खाएँ और इसके बाद दूध पी लें। यह कफ और सांस की नली से संबंधित रोगों को ठीक कर देता है।*
*🔸16. चेहरे की चमक के लिए चना:*
*चेहरे की रंगत को बढ़ानें के लिए नियमित अंकुरित चनों का सेवन करनां चाहिए। साथ ही आप चने का फेस पैक भी घर पर बनाकर इस्तेमाल कर सकेत हैं। चने के आटे में हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगानें से त्वचा मुलायम होती है। महिलाओं को हफ्ते में कम से कम एक बार चना और गुड़ जरूर खानां चाहिए।*
*🔸17. दाद खाज और खुजली:*
*एक महीनें तक चने के आटे की रोटी का सेवन करनें से त्वचा की बीमारियाँ जैसे:- दाद खाज और खुजली, खत्म हो जाती हैं।*
*🔴अस्वीकरण*
*मैं अपनें किसी भी हेल्थ मैसेज का 100% सही होनें का दावा नहीं करता। इस टिप्स से काफी लोगों को फायदा हुआ है। कृपया आप किसी भी हेल्थ टिप्स पर अपने ऊपर प्रयोग करनें से पूर्व अपने वैद्य से राय लेवें।*
*🍁राजीव जैन*
*अध्यक्ष*
*बाल सेवा समिति, भीलवाड़ा*


