
तिरंगा यात्रा *जिला कार्यशाला* भाजपा जिला कार्यालय में 10 को
✍️ *सुरेश मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
====================
भीलवाड़ा 9 अगस्त
भाजपा जिला संगठन भीलवाड़ा द्वारा हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 11 से 14 अगस्त तक देशभक्ति के रूप में मनाया जाएगा भीलवाड़ा शहर में 13 अगस्त को साय 4 बजे राजेंद्र मार्ग स्कूल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी इसी अभियान कि तैयारी को लेकर तिरंगा यात्रा जिला कार्यशाला 10 अगस्त को भाजपा जिला कार्यालय पर प्रातः 11बजे आयोजित की जाएगी
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कार्यशाला में भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं तिरँगा यात्रा जिला प्रभारी प्रसन्न महता के मुख्य आतिथ्य , सांसद भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल के सानिध्य , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशान्त मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित होगी
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भीलवाड़ा जिले के 39 मंडलों में 11 से 14 अगस्त तक घर-घर जाकर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा एवं तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी
कार्यशाला बैठक में पूर्व सांसद , विधायक, पूर्व विधायक , जिला प्रमुख पूर्व जिला प्रमुख , उप जिला प्रमुख , महापौर सभापति चेयरमेन वाइस चैयरमेन , प्रधान उप प्रधान नेता प्रतिपक्ष , जिला पदाधिकारी , तिरँगा यात्रा – जिला संयोजक सह संयोजक विधानसभा संयोजक, सह संयोजक मण्डल संयोजक सह संयोजक , विधानसभा संयोजक , मोर्चा जिलाध्यक्ष , मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे


