भाविप शाखा द्वारा पूर्णिमा पर फल और शिशु किट वितरण किये।

Published On:

Date:

भाविप शाखा द्वारा पूर्णिमा पर फल और शिशु किट वितरण किये।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) भारत विकास परिषद द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर अपने सेवा प्रकल्प अंतर्गत रेफरल चिकित्सालय और जननी केंद्र पर भर्ती मरीजों को फल और नवजात शिशुओं को किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की । परिषद शाखा अध्यक्ष संपत व्यास ने बताया कि फल व्यवस्था परिषद परिवार के सत्यनारायण जागेटिया और किट की व्यवस्था साक्षी एंटरप्राइज के अनुराग चौधरी द्वारा की गई। इस अवसर पर संजय चौधरी,किशोर राजपाल , अनुराग चौधरी, मुन्नी देवी जागेटिया , ज्योति दिनवानी, भगवती देवी मूंदड़ा आदि ने सहयोग प्रदान किया। प्रति पूर्णिमा और अमावस्या पर परिषद द्वारा उक्त सेवा कार्य किया जा रहा है ।

मोनू नामदेव।संपादक द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
मोनू नामदेव।संपादक द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Leave a Comment

Related News