गंगापुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

Published On:

Date:

गंगापुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

गंगापुर

(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)

भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा के बंधन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन शनिवार को गंगापुर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की पूजा-अर्चना की, रक्षा सूत्र (राखी) बांधी, मुंह मीठा करवाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया।
त्योहार की रौनक पूरे शहर और गांवों में देखने को मिली। भीलवाड़ा निजी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र मोगरा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से रक्षाबंधन के मौके पर सरकारी बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा का जमकर फायदा उठाया गया। महिलाएं और बहनें अपने भाइयों के पास पहुंचने के लिए बसों में सवार हुईं, जिससे रोडवेज बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई। दिनभर बाजारों में चहल-पहल बनी रही। राखी, नारियल, मिठाई, कपड़े और अन्य सामग्रियों की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। खेतेश्वर जोधपुर मिष्ठान के रावल सिंह ने बताया कि इस साल त्योहार की बिक्री पिछले वर्ष से बेहतर रही। जिससे बाजार में उत्साह का माहौल था। नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश तेली ने कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व न केवल पारिवारिक बंधनों को मजबूत करता है। बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक भी है।

Leave a Comment

Related News