गंगापुर में विश्व आदिवासी दिवस पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा
गंगापुर
(रिपोर्टर दिनेश लक्षकार)
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर गंगापुर में नांदशा चौराहे से एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा को नायब तहसीलदार प्रेमचंद भील ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई अंबेडकर सर्किल पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को प्रदर्शित करते हुए उत्साह के साथ नजर आए। जिसमें चंपालाल भील, मानक चंद राजकुमार भील ,रमेश कुमार सुरेश ,भेरूलाल ,बद्रीलाल ,चंदूलाल ,देवीलाल भील ,शिवलाल विनोद ,रोशन ,सुरेश भील मुकेश भील, गोवर्धन लाल भील ,प्रकाश भील ,कालू भील, मथुरा लाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहे। शोभायात्रा में नृत्य और संगीत के साथ आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर स्थानीय संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आदिवासी समुदाय के विकास और उनके हकों के लिए एकजुटता का संदेश दिया।
शोभायात्रा का समापन अंबेडकर सर्किल पर एक सभा के साथ हुआ, जहां वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की। आयोजकों ने सरकार से आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की मांग की।
यह आयोजन न केवल आदिवासी संस्कृति के प्रति सम्मान को दर्शाता है, बल्कि समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करता है। थानाधिकारी लीलाधर मालवीय ने शोभायात्रा के लिए सुरक्षा और यातायात की समुचित व्यवस्था की।


