
तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जज्बा जगाएगी भाजपा -प्रसन्न मेहता
घर-घर तिरंगा अभियान में बच्चों के हाथों से लगाए तिरंगा झंडा- प्रशांत मेवाड़ा
तिरंगा यात्रा से घर-घर पहुंचेगी तिरंगे की शोर्य गाथा -सांसद दामोदर अग्रवाल
✍️ *सुरेश मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 10 अगस्त
भाजपा की ओर से 11 से 14 अगस्त तक चलने वाली हर घर तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई तिरंगा यात्रा अभियान एवं विभाजन विभीषिका दिवस की कार्यशाला में भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी प्रसन्न मेहता के मुख्य आतिथ्य ,सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल के सानिध्य, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस अवसर पर तिरंगा यात्रा जिला संयोजक राकेश पाठक विधायक उदयलाल भडाना, गोपीचंद मीणा ,लालाराम बेरवा, गोपाल खंडेलवाल, जिला उप प्रमुख शंकर लाल गुर्जर,विट्ठल शंकर अवस्थी, रामलाल गुर्जर, डॉ बालू राम चौधरी ,शक्ति सिंह हाडा, रामचंद्र सेन , राजकुमार आचलिया, तिरंगा यात्रा जिला सहसंयोजक भगवती प्रसाद जोशी एवं अविनाश जीनगर मंचासिंन थे
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया किइ स अवसर पर जोधपुर से आए मुख्य अतिथि मेहता ने कहा कि भाजपा तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का जज्बा जगाएगी , अभियान में कार्यकर्ता जिले भर में पूरे भाव से देशभक्ति की भावनाओं को प्रभावित करें केवल मात्र रस्म
अदायगी नहीं करें, घर-घर तिरंगा मे हमारा उद्देश्य हर घर पर तिरंगा फहराने के साथ भारत के जनमानस तक तिरंगा की शौर्य और वीरगाथा को पहुंचना है जिले में हर घर तिरंगा अभियान में एक बूथ पर 50 घरो में तिरंगा लगाना है
प्रदेश महामंत्री अग्रवाल ने कहा की विभाजन विभीषीका स्मृति दिवस पर युवाओं को बताएं कि बंटवारे का दन्श कैसा था देश में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं भारत सरकार ने तिरंगा लगाने से जुड़े नियम अब आसान किए हैं जिसे हम भारतीय महसूस कर रहे हैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद तिरंगा यात्रा निकालकर सेना के शोर्य को देश ने सलाम किया
उन्होंने कहा कि तिरंगा मात्रा वस्त्र नहीं है भारत की आत्मा है आन बान शान है
भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने इस अवसर पर कहां की 13 अगस्त को 4 बजे राजेंद्र मार्ग स्कूल में भीलवाड़ा शहर के चारों मंडलों की तिरंगा यात्रा पहुंचेगी राजेंद्र मार्ग स्कूल से शहर के प्रमुख मार्गो से पैदल यात्रा निकलेगी अंबेडकर सर्किल पर भारत माता की आरती की जाएगी इसके साथ ही तिरंगा यात्रा में सभी को आहान किया कि तिरंगे के जज्बे को जिंदा रखते हुए तिरंगे का पूरा सम्मान करते हुए जिले के 39 मंडलों में 11 से 14 अगस्त तक 39 तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी 14 अगस्त को इस बार विभाजन विभीषिका का दिवस विधानसभा वार एवं मंडल स्तर तक कार्यक्रम किए जाएंगे उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा अभियान में घरों में तिरंगा झंडा बच्चों के हाथों से लगवाया जाए जिससे उनकी देशभक्ति की भावना जगे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी को तिरंगे झंडे सौंपे गए
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद त्रिपाठी ने किया कार्यशाला बैठक में जिले के विधायक, पूर्व विधायक, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख उप जिला प्रमुख महापौर सभापति ,चेयरमैन वाइस चेयरमैन, प्रधान उप प्रधान नेता प्रतिपक्ष ,जिला पदाधिकारी तिरंगा यात्रा जिलासंयोजक सहसंयोजक विधानसभा संयोजक सहसंयोजक मंडल संयोजक सह संयोजक विधानसभा संयोजक, मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे
*तिरंगा यात्रा को लेकर सातों विधानसभाओं की तैयारी बैठके अलग हुई*
तिरंगा यात्रा कार्यशाला के बाद सातों विधानसभाओं की भाजपा जिला कार्यालय पर अलग-अलग तैयारी बैठके हुई जिसमें तिरंगा यात्रा के रूट ,समय एवं किस दिन निकाली जाएगी, तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक, शहीद परिवार स्काउट गाइड ,स्वयंसेवी संस्थाएं महिला संगठन ,स्कूल के छात्र व छात्राएं ,बैंड वादन ,सामाजिक सद्भावना रोचकता के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने बताया कि कार्यशाला के बाद सातों विधानसभा की तैयारी बैठक आयोजित कर उन्हें तिरंगे झंडे सौंपे गए सातों विधानसभाओं की बैठकों में सहाड़ा विधानसभा की बैठक प्रश्न मेहता ने ली, आसींद विधानसभा की प्रशांत मेवाड़ा ने ,भीलवाड़ा विधानसभा की राकेश पाठक एवं शंकर अवस्थी ,मांडल विधानसभा की उदयलाल भडाना ,मांडलगढ़ विधानसभा की गोपाल खंडेलवाल, जहाजपुर विधानसभा की गोपीचंद मीणा, शाहपुरा विधानसभा की ने लालाराम बैरवा ने मीटिंग ले तिरंगा यात्रा को अंतिम रूप दिया


