जिला देहात कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बने वर्मा।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव,) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) के चेयरमैन हरसहाय यादव के निर्देशानुसार ब्यावर जिला देहात कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) जिलाध्यक्ष एडवोकेट शम्भू यादव ने बिजयनगर निवासी अनिल वर्मा को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिलाध्यक्ष शम्भू यादव ने वर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं आशा व्यक्त की कि वर्मा संगठन को और मजबूती देंगे तथा कांग्रेस के सामाजिक और राजनीतिक उद्देश्यों में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
अनिल वर्मा पूर्व में बिजयनगर पालिका के पार्षद रह चुके हैं और लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं। स्वागत करने वाले में कांग्रेस नेता तरुण कच्छावा, महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष पूजा जैन ,पूर्व पार्षद गुरु भेज सिंह टुटेजा,भवानी शंकर राव ,गोपाल स्वरूप कुमावत, जिला महा सचिव ओ बी सी मुकेश राना, जिला सचिव ओ बी सी दिलीप सिंह,बिजयनगर नगर ओबीसी अध्यक्ष सुबोध सेन , नगर पंचायत राज अध्यक्ष व पूर्व पार्षद हरीश शर्मा , जिला अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ,जिला अध्यक्ष यंग ब्रिगेड सेवादल विपुल सोमानी ,,सुनील नायक ,मुकेश गुर्जर ,विनय नायक ,सुशील अजमेरा, धर्मवीर सिंह, नीरज शर्मा, परमिंदर सिंह, नरेंद्र पवार, शकीरा मोहम्मद , सरवन आदि सदस्य मौजूद थे !
जिला देहात कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष बने वर्मा।
Leave a comment
Leave a comment


