मिल श्रमिकों के शोषण के खिलाफ भारतीय टेक्सटाइल मजदूर संगठन ने श्रमिकों से अपील।

Published On:

Date:

मिल श्रमिकों के शोषण के खिलाफ भारतीय टेक्सटाइल मजदूर संगठन ने श्रमिकों से अपील।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) राज. स्पिन एंड वीविंग मिल्स लिमिटेड, खारीग्राम-गुलाबपुरा में कार्यरत श्रमिकों की समस्याओं को लेकर भारतीय टेक्सटाइल मजदूर संगठन, जिला भीलवाड़ा ने एक अपील जारी की है। अपील में मिल प्रबंधन पर श्रमिकों के आर्थिक व शारीरिक शोषण, मानसिक दबाव, जबरन ओवरटाइम, कम वेतन देने और असहमति जताने पर प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। संगठन का कहना है कि वर्षों से मिल प्रशासन श्रमिकों का शोषण करता आ रहा है और अब समय आ गया है कि सभी श्रमिक एकजुट होकर अपने अधिकारों की मांग करें। अपील में आरोप लगाया गया है कि यूनियन के कुछ स्वयंभू नेता प्रशासन के साथ मिलकर श्रमिकों की आवाज दबाने का काम कर रहे हैं, जिससे उनके हितों की अनदेखी हो रही है। संगठन ने श्रमिकों से बिना किसी डर के अन्याय, शोषण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया है ताकि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके। इस दौरान संगठन संरक्षक सत्यनारायण शर्मा नेताजी, अध्यक्ष विकास मेवाड़ा, महामंत्री हेमन्त कुंभकार, कोषाध्यक्ष कृष्ण सिंह राजावत व उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मेवाड़ा सहित मौजूद थे।

 

Leave a Comment

Related News