
*साँसद अग्रवाल के प्रयासो से जोधड़ास रेलवे ओवर ब्रिज को मिलेगी गति*
*दिसम्बर 25 से 200 फिट रोड पर शुरू हो जाएगा आवागमन*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल के प्रयासों से काफी समय से लम्बित अजमेर रोड के 200 फीट रोड पर बनने वाले रेलवे और ब्रिज को शीघ्र ही गति मिलेगी ।
सांसद प्रवक्ता विनोद झूरानी ने बताया कि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने आज दिल्ली में रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार से बात करके अजमेर रोड 200 फीट रिंग रोड पर वर्षों से लंबित रेलवे और ब्रिज को शीघ्र ही पूरा करने की मांग की रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल को आश्वस्त किया रेलवे की तरफ का कार्य नवंबर तक पूरा कर दिया जाएगा सांसद अग्रवाल ने कहा कि भीलवाड़ा के बहुप्रतीक्षित 200 फीट रेलवे ब्रिज ओवर ब्रिज दिसंबर से चालू हो जाएगा जिससे 200 फिटिंग रोड पर आवागमन शुरू जाएगा जिससे टँकी के बालाजी से जोधड़ास जाने वाले भीलवाड़ा वासियों को सुविधा उपलब्ध ही सकेगी ।।


