राजकीय महाविद्यालय बनेड़ा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली का आयोजन
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))* 👉 भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, भारत की पहचान और गौरव का एक सशक्त प्रतीक है। यह राष्ट्र के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करता है। इसी उद्देश्य के साथ राजकीय महाविद्यालय बनेड़ा में हर घर तिरंगा अभियान तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय से लेकर गोद ली गई बस्ती इंदिरा कॉलोनी, मानपुरा तक रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) कन्हैया लाल मीणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य महोदय ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ एक अभियान है, जो आज़ादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आज़ादी के प्रतीक के रूप में इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरु किया गया था। यह इस विचार से उपजा है कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज़्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ कुमार देसाई ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में बेहतर समझ विकसित करना है। उक्त रैली में महाविद्यालय के संकाय सदस्य सुबोध कुमार शर्मा, ज्योति रानी रिठोदिया, मीनाक्षी शर्मा, सीताराम,मानसिंह राणावत, राजकुमार मीणा तथा अमृत लाल जीनगर भी उपस्थित रहे।


