महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ की पुण्य तिथि पर त्रिमूर्ति बारहठ स्मारक पर क्रांति वीरो को माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9530303019*
शाहपुरा
आज दिनांक 14 अगस्त को महान क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ की पुण्य तिथि पर त्रिमूर्ति बारहठ स्मारक पर क्रांति वीरो को सुबह 9 बजे माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित कर उनके देश हित त्याग और बलिदान को याद किया गया,
संस्थान सदस्य बसंत वेषणव ने उनकी जन्म स्थली देवखेडा को विधायक जी द्वारा आदर्श गाँव घोषित करवा कर 2 करोड़ का बजट स्वीकृति की जानकारी दी, सुरेश चन्द्र घुसर ने कोटा आयोजन और माणिक भवन मे केसरी सिंह बारहठ की समाधि और स्मारक स्थल बताया, संस्थान सचिव जाडावत ने बताया की शहीद प्रताप के नाम से DC राजेंद्र सिंह शेखावत ने 250 प्लॉट की कोलानी का नामकरण करवा के शहीदों की स्मृति को चीर स्थाई बनाया है, जिला कलक्टर जन सुनवाई मे क्रांतिकारी जोरावर सिंह बारहठ के नाम से खेल मेदान या अन्य योजना का नामकरण हेतु आयुक्त नगर परिषद शाहपुरा को आदेशित किया था, जगदीश पारीक, राम प्रसाद सेन, सत्य नारायण सेन, हंस राज चौधरी ने पुष्पांजली अर्पित कर क्रांति वीरो को नमन किया,


