मुशा देवनारायण मन्दिर में गुर्जर समाज सुधार कमेटी की समीक्षा मीटिंग आयोजित हुई
*बनेड़ा (( KK Bhandari ))*
मुशा देवनारायण मन्दिर में गुर्जर समाज सुधार कमेटी की समीक्षा मीटिंग आयोजित हुई ।
नरेंद्र गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता राक्षी के गोपाल गुर्जर ने की । सामाजिक कार्यकर्ता महावीर गुर्जर ने बताया कि मीटिंग में पूर्व में लिए गए विभिन्न निर्णयों की समीक्षा की गई । मीटिंग में मुख्य रूप से शिक्षा पर जोर दिया । भीलवाड़ा व शाहपुरा में बन रहे छात्रावास में सभी भामाशाहो व समाज के लोगो से अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की गई । सामाजिक कुरुतियों को कम करने व युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर दिया, साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में अनावश्यक फिजूलखर्ची को कम करने की बात की और समाज के सभी लोगो को कर्नल किरोड़ी बैंसला के आदर्शों पर शपथ दिलाई गई ।
इस दौरान चांदमल गुर्जर, रघुवीर गुर्जर, हरि गुर्जर, महादेव चेची, मिश्रीलाल गुर्जर, मोहन गुर्जर, भंवर कसाना, मोहन गुर्जर, गोपाल दुदला, लादू सुवाणा, नंदा गुर्जर, भेरू गुर्जर, अमरचंद गुर्जर, भेरू उपरेड़ा, शिवलाल सुल्तानगढ़, देवराज समेलिया, शंकर गुर्जर, देवकिशन निम्बाहेड़ा, सुखदेव सोमसियास समेत कई समाज जन उपस्थित हुए ।


