अखंड भारत दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, कोठार मोहल्ला शाहपुरा में हुआ विशेष आयोजन
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा, [ दिनांक : 14 अगस्त 2025 ] —
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, कोठार मोहल्ला में आज उत्साहपूर्वक अखंड भारत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल जी वर्मा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा —
> “भारत का विभाजन एक असाधारण घटना थी, लेकिन हमारा संकल्प है कि एक दिन पूरा देश फिर से अखंड होगा। यदि भारत हर क्षेत्र में सशक्त बने, आत्मनिर्भर हो और अपनी सांस्कृतिक धरोहर को बनाए रखे, तो वह निश्चित रूप से विश्वगुरु के स्थान पर फिर स्थापित होगा।”
श्रीमान कन्हैया लाल जी भाईसाहब ने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान दें।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कपिल जी निंबार्क ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल इतिहास की याद दिलाते हैं अपितु आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को भी प्रबल करते हैं।
इस अवसर पर रामप्रसाद जी, सत्यनारायण जी , देवकिशन जी, हेमलता डॉड, योगेश जी , सांवरिया जी आदि उपस्थित रहे।
यह सूचना मुकेश जी ने उपलब्ध करवाई ।


