*सांसद अग्रवाल ने विभाजन की विभीषिका प्रदशनी का किया अवलोकन* ✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

*सांसद अग्रवाल ने विभाजन की विभीषिका प्रदशनी का किया अवलोकन*

✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

भीलवाड़ा
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा द्वारा भीमराव अंबेडकर सर्किल भीलवाड़ा पर आयोजित प्रदर्शनी का भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अवलोकन किया ।
सांसद प्रवक्ता विनोद झुर्रानी ने बताया कि भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ में भारत माता के जयघोष एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों को दोहराते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर साँसद अग्रवाल ने 14 अगस्त 1947 के विभाजन के काल खंड के वीभत्स क्षणों को याद करते हुए बताया कि आज ही के दिन लगभग ब10 लाख गैर मुस्लिम लोगों को कत्लेआम किया गया जो अविस्मरणीय है । और इसी कारण देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा इस काले अध्याय को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है ।इस अवसर पर महापोर राकेश पाठक ,राकेश ओझा ,रूप लाल जाट, कल्पेश चौधरी , नंद लाल माली, रोशन मेघवंशी, गौतम शर्मा ,ओम पाराशर , विमल जैन , हेमेंद्र सिंह ऊपरेडा,रामानुज सारस्वत, छोटू लाल पुरबिया, नारायण जाट, जगदीश डिडवानिया, लंकेश पाराशर, पूरण डिडवानिया, हीरा लाल बोहरा,अरुण जैन, हरीश खटोड़,पंकज प्रजापत , मुकेश शास्त्री, शिव चन्नाल, इमरान कायमखानी, धर्मवीर सिंह कानावत सहित कई कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे

 

Leave a Comment

Related News