*शाहपुरा में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस*
*प्रतिभाओं को किया सम्मानित*
✍️ *मोनू सुरेश छीपा।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा
शाहपुरा के श्री प्रताप सिंह बारहठ राजकीय महाविद्यालय प्रांगण में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विधायक डॉक्टर लालाराम बेरवा और उपखंड अधिकारी सुनील कुमार मीणा ने ध्वजारोहण किया। पुलिस गार्ड ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
उपखंड अधिकारी ने समारोह को संबोधित किया। आदर्श विद्या मंदिर के छात्रों ने सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया। विधायक डॉक्टर बैरवा ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और गुमनाम क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल की छात्राओं ने राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। एवं मॉडल स्कूल के बच्चों द्वारा पिरामिड प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा।कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 46 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार आर्य, डीएसपी ओमप्रकाश बिश्नोई, नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी और आयुक्त रिंकल गुप्ता उपस्थित थे। इसके अलावा वार्ड पार्षद स्वराज सिंह, डॉ मोहम्मद इसाक खान, पूर्व उप प्रधान बजरंग सिंह राणावत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सुगंधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, रमेश मारू और महामंत्री राजा राम पोरवाल सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी , कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


