*हिंदू युवा वाहिनी संगठन के मुख्य संरक्षक का स्वागत किया गया*
*जिला अध्यक्ष सोमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया*
*अंकित कुमार जोशी*
*रामपुर।* शनिवार को ऋषिकेश से बनारस जाते समय हिंदू युवा वाहिनी संगठन के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर श्री 1008 अरुण गिरी महाराज इनवायरमेंट बाबा का रामपुर की टीम ने नामधारी ढाबा बाजपुर दोराहा पर फूलमालाओं के साथ बड़ी धूमधाम से जोरदार स्वागत किया। और गुरु जी से संगठन के विस्तार के विषय में चर्चा हुई। और पर्यावरण को शुद्ध बनाने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। और जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का भी आह्वान किया इस अवसर पर मुरादाबाद मंडल प्रभारी अमित कुमार,जिला प्रभारी संजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष सुमेश गुप्ता, जिला संगठन महामंत्री विजयपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष आशीष चौधरी, जिला महामंत्री सतेंद्र मौर्य , सह मीडिया प्रभारी तेजस्वर आर्य , जिला मंत्री प्रेम प्रकाश मौर्य, जिला मंत्री रामसिंह दिवाकर, जिला मंत्री हेमंत चौहान, पितांबर सिंह , हरप्रशाद सिंह , घनश्याम पाल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


