वैष्णव बैरागी सेवा संस्था की बैठक आयोजित हुई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) श्री वैष्णव बैरागी सेवा संस्था विजयनगर की बैठक अध्यक्ष महावीर वैष्णव की अध्यक्षता मे रविवार को नगरपालिका गांधी पार्क मे हुई, बैठक मे कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे समाज के सत्यनारायण वैष्णव न्यारा वाले को सर्वसम्मति से वैष्णव बैरागी सेवा संस्था के संरक्षक बनाया गया व आगामी सितंबर माह में समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा सेवा संस्था द्वारा तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा विजयनगर मे करवाने हेतु विचार विमर्श किया गया। तीन दिवसीय कथा श्री जयमाला वैष्णव नीलिया मंदसौर जिला नीमच द्वारा की जाएगी। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समिति के स्थाई समिति सदस्य द्वारा सहयोग राशि की घोषणा कीगई। बैठक मे पूर्व अध्यक्ष राजाराम राधेश्याम वैष्णव, पत्रकार रामकिशन वैष्णव, ओमप्रकाश वैष्णव, बच्छराज वैष्णव, पार्षद शिव प्रसाद वैष्णव, देबीलाल वैष्णव, रामप्रसाद वैष्णव, कालूराम वैष्णव, सुशील वैष्णव,कृष्ण गोपाल वैष्णव, उमराव वैष्णव सहित मौजूद थे।
वैष्णव बैरागी सेवा संस्था की बैठक आयोजित हुई।e
Leave a comment
Leave a comment


