मंदिरों में चोरी की वारदात से श्रद्धालुओं में रोष, दानपात्र तोड़कर नकदी ले गए चोर ✍️ *मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान9667171141*
शाहपुरा। शाहपुरा थाना क्षेत्र में मंदिरों में चोरी की वारदात सामने आई है। इस संबंध में रामगोपाल पुत्र कल्याण, निवासी शाहपुरा ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार फरियादी ने बताया कि वह प्रतिदिन मंदिर में पूजा-अर्चना करता है। 20 अगस्त 2026 की रात पूजा-अर्चना करने के बाद वह घर चला गया था। अगले दिन 21 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे मंदिर पहुंचा तो वहां सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर मंदिर में रखे दानपात्र का ताला टूटा हुआ मिला तथा उसमें रखी नकदी गायब थी।
शिकायत में बताया गया कि अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी रकम चोरी कर ली। इसके अलावा पास स्थित देवनारायण मंदिर का ताला तोड़कर वहां रखे सामान एवं दानपात्र को भी नुकसान पहुंचाने की बात शिकायत में कही गई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर से जुड़े लोगों एवं श्रद्धालुओं में रोष है। फरियादी ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों का पता लगाने तथा चोरी की गई राशि व सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ज्ञापन देते समय रामेश्वर लाल धाकड़, कालू लाल धाकड़ भंवर लाल मीणा, देवेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, अशोक आदी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे

मोनू सुरेश छीपा। द वॉयस ऑफ राजस्थान

