🌼 मुनि श्री अनुपम सागर जी महाराज का बुधवार को होगा गुलाबपुरा में मंगल प्रवेश 🌼
राज्यास से कोठिया होते हुए हुरड़ा मार्ग से करेंगे नगर प्रवेश, जैन समाज में उत्साह का माहौल
गुलाबपुरा। (रामकिशन वैष्णव) आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य, मुनि श्री अनुपम सागर जी महाराज का बुधवार को गुलाबपुरा नगर में मंगल प्रवेश होगा। वर्तमान में मुनि श्री ससंघ ग्राम राज्यास में विराजमान हैं, जहां से वे कोठिया होते हुए हुरड़ा मार्ग से विहार करते हुए गुलाबपुरा पहुंचेंगे।
स्थानीय दिगंबर जैन समाज के सदस्यों ने राज्यास पहुंचकर मुनि श्री के दर्शन किए और श्रीफल भेंटकर गुलाबपुरा पधारने की विनती की। समाज मंत्री रतन कुमार जैन ने बताया कि गुलाबपुरा दिगंबर जैन समाज को यह सौभाग्य मिलने जा रहा है कि मुनि श्री पहली बार आचार्य श्री विद्यासागर दरवाजे से नगर में प्रवेश करेंगे।
इस अवसर पर समाज के धर्मीचंद सेठी, निर्मल गदिया, प्रेमचंद पाटनी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वहीं, कोठिया दिगंबर जैन समाज की ओर से भी मुनि श्री को श्रीफल भेंटकर पधारने का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान पंडित लादूलाल शाह, दिलीप गोधा, पवन काशलीवाल, शुभम शाह, अभिषेक गोधा, दीपक सेठी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मुनि श्री अनुपम सागर जी महाराज के गुलाबपुरा आगमन को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है। नगर में मुनि श्री के स्वागत की तैयारियाँ जोरों पर चल रही हैं।


